फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतापगढ़ द्वारा ज्येष्ठ माह के मंगलवार के पावन अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनमानस के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने बजरंगबली का जयकारा लगाते हुए उपस्थित लोगों को शरबत वितरित किया और कहा कि सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना पुण्य का कार्य है और व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा।इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लोगों की सेवा की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल, एस.के. मखीजा, अनिल गोयल, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मनोज केसरवानी, जवाहर लाल, बृजेश केसरवानी, मनीष गुप्ता, टिंकू सहित कई व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की और व्यापार मंडल के इस प्रयास को सामाजिक सौहार्द एवं जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
