EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ रामायण पाठ
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    12 May 2026 18:02 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चांदौक में योगेश शर्मा उर्फ़ भोलू के निज निवास पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समर्पित अखंड रामायण पाठ का आज भव्य समापन हुआ। पिछले तीन दिन से चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन, आरती और विशाल भंडारे के साथ की गई।

रामायण के उत्तरकांड के समापन के साथ ही विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन संपन्न कराया गया। इसमें मुख्य यजमानों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार व गांव के कल्याण की कामना की।
जिसके उपरांत भंडारे का विशाल आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया।
समापन समारोह में आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए गए "श्री राम चंद्र कृपालु भजमन" और "मंगल भवन अमंगल हारी" जैसे भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। इस अवसर पर विनोद कुमार फौजी, शिवा पंडित, राजेंद्र पंडित, राजीव उर्फ़ टिल्लन शर्मा, भूरा शर्मा, परमानंद शर्मा, देवेंद्र भाटी, प्रेमचंद मेंबर, मुकेश बाल्मीकि, टोनू दादा, लोकेश शर्मा, राजेश उर्फ़ मोनू, बब्लू शर्मा, गिरीश शर्मा, जीवन शर्मा, चिंटू, बंटू व संटू आदि भक्तगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188702

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना