फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धमकी देने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम छितौना थाना चौबेपुर है। उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर थाना चौबेपुर में बीएनएस की धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा 5(j)(ii), 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ द्वारा की जा रही है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को मंगलवार दोपहर करीब 1:10 बजे छितौना गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्द कुमार सोनकर, कांस्टेबल रोशन कुमार राय, रवि कुमार गौतम व आशीष कुमार शामिल रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
