यूपी हापुड़ पुलिस के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित रिलायंस रोड पर अतुल नामक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संदिग्ध 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायगी देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260512171534305557410.mp4
