EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर एआरटीओ की सख्ती, बुलेट सीज, चार वाहनों का चालान
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 May 2026 14:30 PM



  • प्रतापगढ़ में मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई
  • एआरटीओ अभियान में बुलेट बाइक सीज, चार वाहनों के चालान
  • ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • बिना वैध कागजात और अवैध मॉडिफिकेशन पर कार्रवाई जारी
  • वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन की दी गई सलाह
  • एआरटीओ दिलीप गुप्ता बोले— आगे भी चलेगा सघन चेकिंग अभियान

 

 

यूपी प्रतापगढ़। जनपद में ध्वनि प्रदूषण फैलाने एवं वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर रुतबा झाड़ने वालों के खिलाफ एआरटीओ दिलीप गुप्ता द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को बिना वैध कागजात एवं मोडिफाइड साइलेंसर के संचालन करते पाए जाने पर पुलिस लाइन में सीज कर दिया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन में किसी भी प्रकार की अवैध छेड़छाड़ अथवा ऑल्टर करना कानूनन अपराध है। एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है और इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए मानक के अनुसार वाहन चलाने की अपील की गई। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

20260512142746568486773.mp4



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना