वाराणसी के हरहुआ खंड विकास कार्यालय में आगामी 13 मई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 67 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक त्रिभुवन राम तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख बबलू उपाध्याय की देखरेख में किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक कन्या को कुल 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 35 हजार रुपये के घरेलू एवं उपहार सामग्री दी जाती है। वहीं 15 हजार रुपये विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि सभी जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जा सके।
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे
- हरहुआ ब्लॉक में 13 मई को होगा 67 कन्याओं का सामूहिक विवाह
- मंत्री अनिल राजभर और हंसराज विश्वकर्मा होंगे कार्यक्रम में शामिल
- सामूहिक विवाह में कन्याओं को मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान
- ब्लॉक प्रमुख बबलू उपाध्याय की देखरेख में होगा भव्य आयोजन
- हरहुआ खंड विकास कार्यालय में विवाह कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
