कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया प्रवेश विवरणिका का लोकार्पण
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से प्रारम्भ हो गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रवेश विवरणिका का लोकार्पण किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश आवेदन फार्म समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है। वहीं प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आवेदन करने से पूर्व प्रवेश विवरणिका में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा उसी के अनुसार आवेदन पत्र भरें।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. राहुल गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक आई.क्यू.ए.सी. प्रो. रमाकान्त सिंह, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. आयुष कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. धनन्जय विश्वकर्मा, कम्प्यूटर प्रभारी विनोद कुमार एवं शुभेक्षु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
