EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजर्षि क्लब बनी चैंपियन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 65 535
    11 May 2026 20:29 PM



वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर आज दिनांक 11 मई 2026 को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। यह फाइनल मैच राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा के बीच खेला गया जिसमें राजर्षि क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनबीम वरुणा को 28-19 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

राजर्षि क्लब की तरफ से राजनंदनी ने सर्वाधिक 11 अंक अर्जित किया।

मैच से पहले सचिव, संस्थान श्री आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।
प्रतिभागी टीमें :- राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा।

मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा एवं खेल भावना देखते ही बन रही थी। इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया, जिससे खेल परिसर रोमांच एवं उत्साह से सराबोर रहा।

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री विभोर भृगुवंशी एवं बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच श्री एल. के. बिस्वाल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्री विकास यादव, श्री लक्ष्य वर्मा, श्री राहुल श्रीवास्तव एवं श्री आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊंचाईयों तक पहुंचाया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना