EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर का भव्य लोकार्पण
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 63 765
    11 May 2026 20:26 PM



वाराणसी । रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ द्वारा सिद्धगिरी बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर की व्यवस्था कराई गई। यह सेवा कार्य रोटेरियन शैलेन्द्र श्रीवास्तव जी एवं रोटेरियन वर्षा श्रीवास्तव जी के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल जी रहे। जिन्होंने इसका लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रूचि भार्गव जी ने की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं शीतल पेयजल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा रोटरी क्लब सदैव समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रो. सुरेश खण्डेलवाल, गणेश अग्रवाल, नर्मदा दुबे, नरेंद्र द्विवेदी, ममता द्विवेदी, शुभश्री जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश भार्गव, राकेश रस्तोगी,दीपक महेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना