वाराणसी । सिगरा सोनिया रोड स्थित एसबीआई म्यूचुअल फंड की नई शाखा का आज विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक संजीव कुमार, उप महाप्रबंधक सुधांशु श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय चौधरी, आदर्श मिश्रा, सीनियर प्रबंधक, राकेश चंद्रा, अनिल कुमार, शमशाद अहमद और अम्बर की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में वाराणसी के सम्मानित म्यूचुअल फंड वितरक अनिल झंवर, राजीव चावला, राजीव शाह सहित अनेक वितरक बंधु उपस्थित रहे।
एसबीआई म्यूचुअल फंड की ओर से जोनल हेड मुनिश सभरवाल, सुजॉय इदनानी, रीजनल हेड अमित कपिल एवं जीवेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर म्यूचुअल फंड के वाइस प्रेसिडेंट मुनिश सभरवाल ने कहा कि एसबीआई म्यूचुअल फंड निवेशकों के हित में वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा लोगों को एसआईपी एवं एकमुश्त निवेश के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे नागरिकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही वाराणसी में नागरिकों को वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन के गुण सिखाए जाने पर बल दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसबीआई म्यूचुअल फंड वाराणसी के आदर्श मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, बृज किशोर, सुधेंदु सिंह, मनोज, जीशान, अवनीश, सिद्धांत, अरुण एवं धीरज सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
