EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इंटर यूनिवर्सिटी राेइंग चैंपियनशिप में गोरक्षनगरी के खिलाड़ियों को नौ मेडल
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    11 May 2026 12:04 PM



गोरखपुर। 5 से 10 मई तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांच मेडल पर कब्जा जमाया।

रविवार को प्रतियोगिता के 500 मीटर महिला वर्ग के लाइटवेट सिंगल्स और डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की खिलाड़ी नीलू कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शनिवार को उन्होंने 2000 मीटर लाइटवेट महिला सिंगल स्कल वर्ग में सिल्वर और डबल्स स्कल में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
 पुरुष वर्ग के 500 मीटर लाइटवेट डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खिलाड़ी हरिनाथ यादव से सिल्वर मेडल जीता है। हरिनाथ ने 2000 मीटर में भी सिल्वर मेडल जीता था। वहीं वर्धमान राना ने 500 मीटर सिंगल स्कल में ब्रांच मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अंकित यादव का भी प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वह मेडल प्राप्त नहीं कर सकें। वाटर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में ये खिलाड़ी कोच बीके पॉल और अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह नरवार, आदित्य प्रताप सिंह आगू, मनीष सिंह आदि कोच ने बधाई दी है। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना