EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इंसाफ के लिए जान जोखिम में: जमीन विवाद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा- ऐसे उतरा
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    11 May 2026 11:54 AM



 

बेलघाट थाना क्षेत्र के यदवापुर गांव में जमीन के विवाद से परेशान गुड्डू मौर्य रविवार को एक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर युवक के चढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर नीचे उतारा। एसडीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, यदवापुर निवासी 34 वर्षीय गुड्डू मौर्य का अपने पटीदारों से जमीन को लेकर करीब 10 वर्षों से विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार तहसील दिवस और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन मामले का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच विपक्षियों की ओर से विवादित जमीन पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किए जाने से वह आहत हो गया।
रविवार सुबह गुड्डू मौर्य बेलघाट थाने से करीब 100 मीटर दूर स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप यादव ने युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश की। मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी खजनी को दी गई।

उपजिलाधिकारी ने युवक के भाई ब्रह्मानंद के माध्यम से बातचीत कर सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच और विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं। 

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना