2. पति ने तलवार से हमला कर पत्नी को किया गंभीर घायल
3. मुरैना जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पदमा जाटव
4. बयान बदलने का दबाव बना रहा था आरोपी पति
5. राहगीरों की मदद से आरोपी प्रेमराज जाटव गिरफ्तार
6. बानमोर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
बानमोर में एक महिला श्रमिक पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बानमोर फैक्ट्री से ड्यूटी कर टैक्सी द्वारा अपने घर लौट रही 30 वर्षीय पदमा जाटव पर उसके पति प्रेमराज जाटव ने रास्ते में हमला कर दिया। आरोपी ने टैक्सी रुकवाकर महिला को नीचे उतारा और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को मरणासन्न अवस्था में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बानमोर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी पति प्रेमराज जाटव को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता पदमा जाटव ने बताया कि उसके पहले पति बाबूलाल जाटव की 14 वर्ष पूर्व सांप के काटने से मौत हो गई थी। इसके बाद जीवन यापन के लिए उसने करीब 8 वर्ष पूर्व प्रेमराज जाटव से कोर्ट मैरिज की थी। महिला के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री रौनक जाटव के साथ गलत काम किया था, जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
महिला का आरोप है कि आरोपी प्रेम राज जाटव बयान बदलने के लिए आए दिन दवाव बनाकर मारपीट किया करता था। जिससे वह नगर परिषद के पास अलग से मकान लेकर बच्चों के साथ किराए से रहकर फैक्ट्री में ड्यूटी कर अपने बच्चों को पालन पोषण कर रही थी। 9 म ई की शाम 5:15 बजे वह ड्यूटी कर अपने घर बानमोर आ रही थी कि रास्ते में बीआर आईल मिल फैक्ट्री के पास प्रेम राज जाटव ने टैक्सी से उतार कर उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरौ की मदद से लोगों ने प्रेम राज को पकड़कर 112 नंबर डायल कर पुलिस के हवाले कर दिया।
20260511071902798757532.mp4
