खैरथल में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
खैरथल में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो पारियों में हुआ एग्जाम
खैरथल। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में रविवार को प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 दो पारियों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही।
विद्यालय में कुल 360 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था। प्रथम पारी में 265 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि द्वितीय पारी में 264 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अभ्यर्थियों को सघन जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्र पर पुलिस प्रशासन एवं विद्यालय स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विद्यालय के प्रिंसिपल अमरलाल जी एवं परीक्षा केंद्र में लगाए गए स्टाफ धर्मवीर यादव जी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ परीक्षा व्यवस्था संभालते नजर आया। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।


20260511073222366726655.mp4
