प्रयागराज। रविवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कई पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनने और कृष्णा पासवान सहित अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है देश की जनता अब जान गई है कि मादी ही देश का विकास और भला कर सकते हैं बाकी पार्टियां केवल अपना विकास करने में लगी हुई हैं 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप जिला महामंत्री मनोज निषाद अनिरुद्ध सिंह संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,श्याम सुंदर दुबे आदि मौजूद रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
