EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्नी और प्रेमी पर नशीला पदार्थ देकर अपहरण व लूट करने का लगा आरोप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    10 May 2026 19:09 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसुरी निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसे जान से मारने का प्रयास किया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। मामले में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मई को वह अपने घर पहुंचा तो कमरे में किसी के छिपे होने की आहट सुनाई दी। आरोप है कि तलाश करने पर गांव का ही एक युवक कमरे से बाहर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाने की बात कहते हुए धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
तहरीर के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। शोर सुनकर पीड़ित का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी ने रास्ते में रोककर दो अन्य साथियों के साथ उसे धमकाया, जिससे वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सका।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 6 मई की रात उसकी पत्नी ने आरोपी के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह, उसका भाई और बच्चे बेहोश हो गए। इसी दौरान पत्नी घर में रखे 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर आरोपी के साथ चली गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी पत्नी को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर महिला को बंधक बना रखा है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर भी दी थी।
पीड़ित ने थाना जहांगीराबाद पुलिस से पत्नी, मोबाइल और नकदी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना