EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न व हूटर एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई व्यापक कार्यवाही
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    10 May 2026 19:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु दिनांक 09 मई से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत राजकोल्ड तिराहा, सौरव ढाबा एवं बिलराम गेट चौराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान डेसीबल मीटर के माध्यम से 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 29 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 06 दोपहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 02 दोपहिया वाहनों को मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर सीज किया गया।अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 182 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन शमन शुल्क के रूप में कुल रूपये 6,67,300/- अधिरोपित किया गया।कासगंज पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना