EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पश्चिम बंगाल से लौटे सांसद डॉक्टर भोला सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    10 May 2026 19:03 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद रविवार को नगर के अनूपशहर अड्डा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद डॉ. भोला सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी व पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर सांसद का अभिनंदन किया तथा पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

बताया गया कि सांसद डॉ. भोला सिंह क्षेत्र के अमरगढ़ में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान नगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह को पार्टी एवं शासन स्तर से विभिन्न बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर उमेश वार्ष्णेय, अजीत हिमांचल सिंह, संजय लोधी, रिंकू राणा, संतोष लोधी, विष्णु बाबा, मुकेश पंवार, ओमप्रकाश, गोपाल सिंघानिया, दिनेश मलिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना