फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर भागे एक 16 वर्षीय किशोर को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है l 09 मई 2026 को चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार और कांस्टेबल प्रवीन कुमार को प्लेटफार्म संख्या-01 पर एक संदिग्ध किशोर मिला। किशोर की पहचान तरुण कुमार (16 वर्ष) निवासी नगला नन्नू, इगलास (अलीगढ़) के रूप में हुई। पूछताछ में किशोर ने बताया कि माता-पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर दी गई डांट से नाराज होकर वह 07 मई को घर से निकल गया था।जांच में सामने आया कि किशोर की गुमशुदगी के संबंध में थाना इगलास में मु0अ0स0- 234/26 (धारा 137(2) BNS) के तहत मामला पंजीकृत था।कासगंज पुलिस ने इगलास थाना प्रभारी से संपर्क कर तथ्यों की पुष्टि की। इसके पश्चात, शाम 18:00 बजे उचित कागजी कार्यवाही और 'सुपुर्दगीनामा' तैयार कर बालक को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। परिजनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी कानूनी प्रक्रिया हेतु किशोर को संबंधित थाने में प्रस्तुत करें। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
