बहन के विवाद में पहुंचे थे ससुराल, फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद में चली गोली, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेरकर पकड़ा
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी तथा क्षेत्राधिकारी कुंडा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार 08 मई 2026 को थाना मानिकपुर क्षेत्र के बजहा भीट निवासी वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पारिवारिक विवाद के दौरान विपक्षियों ने अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना मानिकपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अतौलिया के पास जंगल से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन मौर्या, आशू मौर्या एवं लवकुश निवासी जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनकी बहन के साथ हो रहे पारिवारिक विवाद और मारपीट से नाराज होकर वे लोग तमंचा लेकर उसकी ससुराल पहुंचे थे। वहां गाली-गलौज और मारपीट के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने बताया कि वे दोबारा घटना करने की योजना से जंगल में छिपे हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है, जबकि बरामद हथियार के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल हरवीर सिंह, भीमराव, आर्यन, अमन यादव तथा सौरभ यादव शामिल रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
