EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन द्वारा मदर्स डे 2026 का भव्य आयोजन
  • 151150700 - DEEPAK KUMAR SHARMA 76 87
    10 May 2026 17:29 PM



एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन द्वारा मदर्स डे 2026 का भव्य आयोजन

 

प्रयागराज । एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन द्वारा मदर्स डे 2026 के अवसर पर द क्लीनेस हब रेस्टोरेंट, गऊघाट में एक भव्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृत्व शक्ति को सम्मान देना तथा समाज निर्माण में महिलाओं एवं माताओं के योगदान को सराहना था। कार्यक्रम में संस्था की फाउंडर श्रीमती जूही श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं संस्था के महासचिव डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए माताओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं एवं सम्मान संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर उन कई माताओं को सम्मानित किया गया जो एक ओर अपने परिवार एवं घर की जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करती हैं, वहीं दूसरी ओर समाज सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संस्था द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम के दौरान मातृत्व, संस्कार, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं एवं माताओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम का समापन सभी माताओं के उज्ज्वल स्वास्थ्य, सम्मान एवं खुशहाल जीवन की कामना के साथ किया गया। इसी क्रम में एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन में शिखा खन्ना जी को प्रभारी मिशन शक्ति बनाया गया  कार्यक्रम में उपस्थित अनुराधा श्रीवास्तव अमरेंद्र श्रीवास्तव रश्मि जायसवाल हेमलता जायसवाल मंजू गौतम मीनू गुप्ता शिखा खन्ना सुनीता चोपड़ा नीतू अग्रहरि हुमा कमाल रश्मि शुक्ला मोनिका अरोड़ा जी उपस्थित रही । रिपोट - इंचार्ज दीपक शर्मा 151150700



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना