EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रूह कंपा देने वाली वारदात: ढ़ाई साल के मासूम की आंखों के सामने मां का कत्ल, लोढ़ा से कूचकर की हत्या
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    10 May 2026 17:05 PM



 

 चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार पूर्वांह्न 11 बजे महिला स्नेहलता (32) की लोढ़ा (सिल-बट्टा) से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह अकेले घर में मौजूद थीं, जबकि पति और दोनों बेटियां बाहर थे। परिजन गंभीर हालत में उन्हें एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, मिर्जवा सरदार निवासी साधु सरन मौर्य बाराबंकी स्थित एक आईटीआई संस्थान में शिक्षक हैं। शनिवार पूर्वांह्न 11 बजे उनकी पत्नी स्नेहलता घर में खून से लथपथ मिलीं। घटना की सूचना पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका।
हत्या की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खून से सना लोढ़ा बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर दो बार गंभीर प्रहार किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि सभी साक्ष्यों को एकत्र कर गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
स्नेहलता के हैं तीन बच्चे
स्नेहलता के तीन बच्चे हैं। घटना के समय उनकी दो बेटियां स्कूल गई हुई थीं, जबकि ढाई वर्षीय बेटा घर पर मौजूद था। पति शनिवार सुबह अपनी मां को लेने फरेंदा स्थित ननिहाल के लिए निकले थे। रास्ते में पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वे घर लौट आए। मृतका का मायका गगहा थाना क्षेत्र के आसपार गांव में है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लूट समेत अन्य एंगल पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस अब मामले की जांच में लूट, रंजिश और घर में किसी संदिग्ध की मौजूदगी समेत सभी पहलुओं को खंगाल रही है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के समय की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। एसपी नार्थ ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना