EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक चूक और सब खत्म: खेलते समय हुए हादसे में तीन मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    10 May 2026 17:01 PM



थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह का माहौल रोज की तरह सामान्य था। मजदूर परिवार अपने-अपने काम में जुटे थे और उनके मासूम बच्चे पास में खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट बनाने के लिए निकाली गई मिट्टी से बने बड़े गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चे खेलते-खेलते उसी के पास पहुंच गए। देखते ही देखते चारों बच्चे पानी में गिर पड़े। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया। वह रोते-बिलखते दौड़कर परिजनों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
बच्चे की बात सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर मौके की ओर दौड़े। परिजन बदहवास हालत में गड्ढे में उतर गए और बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में सन्नाटा पसर गया। मृत बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने का प्रयास करती रहीं। मजदूरों का कहना था कि भट्ठों पर मिट्टी खनन के बाद बने गहरे गड्ढों की न तो घेराबंदी कराई जाती है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम होते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद ऐसे गड्ढों में पानी भर जाने से वे छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना