खैरागढ़ कस्बा पुल रोड स्थित मेले का शुभारंभ शनिवार देर रात्रि बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन थाना प्रभारी Harish Kumar Sharma ने गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर थाना प्रभारी का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
मेला आयोजक राम शर्मा निवासी धौलपुर, राजस्थान ने बताया कि यह मेला लगभग एक माह तक चलेगा। मेले में आकर्षक झूले, जलपरी शो, भूत बंगला, खेल-खिलौने, महिलाओं की शॉपिंग के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा फास्ट फूड सहित कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं।
मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मेले में पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
