भरतपुर- महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सप्तम दिन शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन दुर्गा माता मंदिर रणजीत नगर पर किया गया। जिला संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा द्वारा गत 6 दिनों तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने गत 6 दिनों अपनी उपस्थिति के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान किया है वह धन्यवाद के पात्र है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक अग्रवाल सेवानिवृत प्राचार्य महारानी श्री जया कॉलेज एवं पुष्कर चतुर्वेदी सेवानिवृत व्याख्याता रहे। संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता अशोक अग्रवाल ने बताया कि अशोक गहलोत कार्यकाल के दौरान शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में किए कार्य आमजन के जहन में है।आरजीएचएस से अधिकृत अस्पतालों एवं दुकानों पर दवाइयां नहीं मिल रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अध्यनरत बच्चों को मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें सत्र निकल जाने के बाद भी प्राप्त नहीं होती है और परीक्षा हो जाती है यह बहुत ही दु:खद है। सहवक्ता पुष्कर चतुर्वेदी से.नि. व्याख्याता ने बताया कि गहलोत सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में शुरु की गई ऐतिहासिक योजनाओं से पूरा प्रदेश लाभान्वित हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सह संयोजक डॉ लोकपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जिला स्तर पर 21 गांधीवादी सदस्यों का चयन हम पूर्व में ही कर चुके हैं उसी प्रकार हमें प्रत्येक ब्लॉक पर 21 सदस्यों का चयन कर प्रदेश स्तर पर भेजना है। 21 सदस्यों की सूची मैं कार्यकर्ताओं का चयन करने से पूर्व यह निश्चित कर लें की कार्यकर्ता गांधी के सिद्धांतों को जानने के साथ उन पर चलने का जज्बा रखता हो। अतः सभी ब्लॉक संयोजक यथा शीघ्र सूची भेजे। संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा संयोजक डॉ.सौरभ शर्मा ने कहा की जो भी दिशा निर्देश जिला संयोजक द्वारा मिलते रहेंगे उनका हम पूरी तरह पालन करते रहेंगे। संगोष्ठी का संचालन पूर्व विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट अभिषेक जैन ने किया। संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता अशोक अग्रवाल सेवानिवृत प्राचार्य महारानी श्री जया कॉलेज,पुष्कर चतुर्वेदी सेवानिवृत व्याख्याता, जिला युवा संयोजक डॉ.सौरभ शर्मा, जिला महिला संयोजक रीना कौर,पूनम चंद शर्मा,शहर अध्यक्ष अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, दीपक पांडेय महंत दुर्गा माता मंदिर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शाहिद खान, वरिष्ठ नेता अभिषेक तिवारी,भामाशाह सहदेव तोरा अनुराग पाठक का स्वाफा माल्यार्पण एवं गांधी साहित्य देकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी के दौरान पुष्कर चतुर्वेदी,हुकुमचंद शर्मा, अनिल यदुवंशी,बृजेश गर्ग,सूरज सरदार,पूनमचंद शर्मा,अतुल चतुर्वेदी आदि को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने पर गांधी साहित्य भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
