बरसाना में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई
- युवाओं और बुजुर्गों के उत्साह से गूंजा बरसाना
- चतुर्भुजी आश्रम से निकली महाराणा प्रताप सम्मान यात्रा
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को बरसाना ने किया नमन
- पदम फौजी सहित समाज की सरदारी ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
यूपी मथुरा । Maharana Pratap जयंती के अवसर पर आज Barsana में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा चतुर्भुजी आश्रम से प्रारंभ होकर मुख्य मार्केट, सुदामा चौक, बाग मोहल्ला एवं हमारे प्यारे बरसाना गेट होते हुए पुनः चतुर्भुज आश्रम पर विश्राम के साथ संपन्न हुई।
महाराणा प्रताप (9 मई 1540 – 19 जनवरी 1597) Mewar के सिसोदिया राजवंश के 13वें शासक थे, जो अपनी वीरता, स्वाभिमान और मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध अदम्य संघर्ष के लिए सदैव स्मरण किए जाते हैं। कुंभलगढ़ में जन्मे महाराणा प्रताप ने कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की और अरावली के जंगलों में रहकर छापामार युद्ध पद्धति से संघर्ष जारी रखा।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पदम फौजी, विष्णु ठाकुर, कपिल ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, कान्हा ठाकुर, तन्नू ठाकुर, गोपाल ठाकुर, बिहारी ठाकुर, सचिन ठाकुर सहित Barsana की समस्त सरदारी उपस्थित रही और सभी ने मिलकर महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
20260510114058521142541.mp4
20260510114126097538844.mp4
20260510114202116216227.mp4
