यूपी के बिधूना स्थित रामलीला मैदान में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अभय सेंगर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें श्रद्धांजलि सभा, शोभा यात्रा और सम्मान समारोह आयोजित हुए।
दोपहर 1 बजे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। औरैया से आए कवि अजय शुक्ला ‘अजय’ ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि हम महान प्रताप के वंशज हैं। उन्होंने क्षत्रिय समाज, भगवान श्रीराम और भारत माता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। वहीं कवि गौरव चौहान ने अपनी कविता के माध्यम से महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता का वर्णन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा सहित पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेता अभय सिंह सेंगर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिधूना की खुशबू शर्मा, मंडल मंत्री निर्मला चौहान, मंडल उपाध्यक्ष उषा शर्मा, मंडल मंत्री शिवानी सेंगर सहित कई महिलाएं और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। देखे प्रियंका की रिपोट
20260509193121128385606.mp4
