EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण सड़क हादसा: देवी दर्शन को जा रहे तीन दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    09 May 2026 19:13 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत में मातम: खुशियां बदलीं चीख-पुकार में, तेज रफ्तार काल बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक फरार

पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। माँ के दर्शन करने की चाहत लेकर घर से निकले तीन दोस्तों को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
घटना शुक्रवार रात की है। मोहल्ला दुबे के निवासी सुमित उर्फ आलोक (24), सौरभ (20) और उनका साथी आशीष एक ही बाइक पर सवार होकर बेनीपुर मार्ग स्थित भसूड़ा पुलिया के पास बने देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उनकी बाइक भसूड़ा पुलिया चौराहे के पास पहुँची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सुमित और सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और लहूलुहान हालत में आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आशीष की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जैसे ही मौत की खबर मोहल्ला दुबे पहुँची, वहां सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; जिस घर से युवा बेटे खुशी-खुशी निकले थे, वहां अब सिर्फ चीखें सुनाई दे रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, हालांकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से जांच कर रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना