EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जहानाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा, 1.20 लाख नशीली गोलियों संग तीन तस्कर गिरफ्तार
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    09 May 2026 19:08 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, एक आरोपी का निकला आपराधिक इतिहास

पीलीभीत। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीली गोलियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.20 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट, दो कारें, नकदी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीता पेट्रोल पंप के पास अकबरगंज रोड पर दो कारों में सवार कुछ लोग नशीली दवाओं के लेन-देन को लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां सफेद रंग की आई-20 और ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी पाली, राजस्थान हाल निवासी लखीमपुर खीरी, ओमकार मिश्रा निवासी लखीमपुर खीरी तथा फुरकान निवासी अमरिया, पीलीभीत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लखविंदर और ओमकार ने फुरकान को 50 हजार रुपये में नशीली गोलियों की खेप बेची थी और सौदा पूरा कर लौटने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,20,000 अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट, दो कारें, 54,550 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड तथा आधार, पैन, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।इस मामले में उपनिरीक्षक अमर कुमार की तहरीर पर थाना जहानाबाद में मुकदमा संख्या 170/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओमकार मिश्रा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना