EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नेपाल से अखरोट की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 760 किलो अखरोट के साथ दो गिरफ्तार
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 54
    09 May 2026 19:00 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना न्यूरिया पुलिस और एसओजी टीम को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नेपाल से अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे 760 किलो अखरोट बरामद किए हैं। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और तस्करी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना न्यूरिया पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से तस्करी का माल कारों में लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पीलीभीत-टनकपुर मार्ग से मझौला धनकुना लिंक रोड पर भुजिया मजार के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर और एक ऑल्टो कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही एक आरोपी अफरोज निवासी खटीमा कार से कूदकर जंगल की ओर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों गगन यादव निवासी ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड और नफीश खां निवासी माधोटांडा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर पुलिस को अखरोट के 58 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 760 किलोग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए सस्ते दामों में अखरोट खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते थे। ई-चालान ऐप से जांच करने पर गाड़ियों के नंबर प्लेट इंजन और चेसिस नंबर से मेल नहीं खाए। आरोपियों ने पूछताछ में नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने दोनों वाहन और बरामद अखरोट कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना