EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

150 साल पुराने भेरु महाराज स्थल पर कब्जे का आरोप, दो समुदायों में विवाद की स्थिति
  • 151127612 - KAMAL CHOUHAN 0 0
    09 May 2026 09:12 AM



उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील अंतर्गत पिपलिया डाबी और कंजड़ के बीच स्थित भेरु महाराज के प्राचीन स्थल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त स्थल, जो करीब 150 वर्षों से उनके कुलदेवता के रूप में पूजित है, पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके पूर्वज राजस्थान से कुलदेवता को लेकर आए थे, लेकिन रास्ते में गाड़ी का पहिया टूट जाने के कारण इस स्थान पर स्थापना करनी पड़ी। तभी से क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक परिवार यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आरोप है कि उन्हेल निवासी जैन समाज के कुछ लोगों ने हाल ही में उक्त स्थल पर जाली लगाकर ताला डाल दिया तथा अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया है। इससे अन्य समाज के लोगों को पूजा-पाठ करने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में सभी लोग मिलकर यहां पूजा करते थे, लेकिन इस वर्ष अचानक कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जाली, ताला और बोर्ड नहीं हटाया गया, तो विवाद बढ़ सकता है। समाज के लोगों ने तहसीलदार उन्हेल को ज्ञापन सौंपकर मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी प्रकार का वाद-विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कमल चौहान 151127612

 



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना