EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खाद्य सचल दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 08 विधिक नमूने किये संग्रहित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 56 76
    08 May 2026 19:57 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद में दिनांक-06.05.2026 से 08.05.2026 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत बाजारों में विक्रय किये जा रहे विभिन्न ब्राण्डों के घी एवं खाद्य तेल के नमूनों हेतु प्रतिष्ठानों पर विशेेष कार्यवाही करते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित घी व खाद्य तेल के थोक/निर्माण इकाई के साथ-साथ प्रदेश के बाहर बने विभिन्न ब्राण्डों के 08 विधिक नमूनें संग्रहित किये।
खाद्य सचल दल द्वारा मल्टी सार्स एडिबिल ऑयल (ब्राण्ड-सफोला के मूल पैक्ड), रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल(ब्राण्ड-फॉर्चून के मूल पैक्ड), कच्चीघानी सरसों का तेल (ब्राण्ड-इंडिपेंडेंस के मूल पैक्ड), रिफाइण्ड पालमोलिन ऑयल (ब्राण्ड-राग गोल्ड के मूल पैक्ड), कच्चीघानी सरसों का तले (ब्राण्ड-शाही परिवार के मूल पैक्ड), फिजिकली रिफाइण्ड राइस ब्रान ऑयल (ब्राण्ड-पतंजलि के मूल पैक्ड), गाय का घी (ब्राण्ड-अन्नपूर्णा के मूल पैक्ड) व गाय का घी (ब्राण्ड-अनिक के मूल पैक्ड) का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 08 विधिक नमूनों को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी, डा0 तूलिका शर्मा एवं डा0 शमशुन नेहा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना