फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया है कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं जीटीओ ऑफिसर पदों के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में तिथिवार भर्ती शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होने तिथिवार भर्ती शिविर के सम्बन्ध में बताया है कि 11 एवं 12 मई को लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज व पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, 13 एवं 14 मई को श्री चंद्रिका इंटर कॉलेज सण्ड़वा चंद्रिका व रामराज इंटर कॉलेज पट्टी, 15 एवं 16 मई सरदार पटेल इंटर कॉलेज विजयीमऊ संग्रामगढ़ व शिवमंगल इंटर कॉलेज रामपुर दाबी, 17 एवं 18 मई सर्वाेदय इंटर कॉलेज सांगीपुर व लीलावती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज यमुनानगर जूही सांगीपुर, 19 एवं 20 मई टी.पी. इंटर कॉलेज कुंडा व सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कुंडा, 21 एवं 22 मई श्री सी.एल. यादव इंटर कॉलेज लौली पोख्ताखाम व बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर, 25 एवं 26 मई राय बद्री पाल इंटर कॉलेज बीरापुर व स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, 28 एवं 29 मई बी.डी. दुबे इंटर कॉलेज पहाड़पुर व राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज लालगंज में आयोजन किया जायेगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता हैऔर सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीवटीवओव ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। सुरक्षा सैनिक पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित इंटर कॉलेज में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगी। किसी भी जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 7800406043, 7054726330 पर सम्पर्क कर सकते है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
