फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल प्रतापगढ़ के जिला पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा संगठन के संस्थापक श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा जी की 88वीं जन्मजयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला वरिष्ठ महामंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। यह आयोजन जिला उपाध्यक्ष रामजी चौरसिया के नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा जी के व्यापारियों के प्रति समर्पण, संघर्ष एवं संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मिश्रा जी द्वारा रखी गई संगठन की मजबूत नींव को आज उनके पुत्र मुकुंद बिहारी मिश्रा द्वारा आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा मिष्ठान वितरण कर जन्मजयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ महामंत्री अशोक कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष रामजी चौरसिया सहित अन्य व्यापारी पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
