EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल निगम की लापरवाही: प्यास बुझाने के नाम पर गांव को बनाया 'कीचड़ का तालाब'
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    08 May 2026 19:14 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 
बीसलपुर के जल्लापुर में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

पीलीभीत:बीसलपुर क्षेत्र के जल्लापुर गांव में पेयजल विभाग (जल निगम) की कार्यशैली ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। 'हर घर नल योजना' के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए महीनों पहले खोदी गई सड़कें और गलियां आज भी बदहाली का शिकार हैं। विभाग ने गड्ढे खोदकर उन्हें अधूरा छोड़ दिया है, जिससे पूरा गांव धूल, कीचड़ और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है।
जल्लापुर-चुरासकतपुर मुख्य मार्ग और गांव की अंदरूनी गलियां इतनी खराब हो चुकी हैं कि वहां पैदल चलना भी दूभर है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयानक हो जाती है जब पानी भरने के कारण गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए जान का जोखिम बना रहता है
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें सिर्फ खोखले आश्वासन मिले। अधिकारियों की इसी बेरुखी से नाराज होकर भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता रामसेवक शर्मा, दुष्यंत पाठक, हरपाल मौर्य, राजपाल मौर्य, सुधीर गंगवार, सीताराम, कौशल पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़कों और गलियों की मरम्मत कर जिम्मेदारी तय नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना