- कासगंज में ट्रांसकनेक्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन
- Transasia Bio-Medicals Limited ने आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
- ERBA उपकरणों से कम समय में सटीक जांच पर दिया गया जोर
- छोटे शहरों तक सस्ती और बेहतर हेल्थकेयर पहुंचाने की पहल
- लैब संचालकों और विशेषज्ञों ने ट्रांसकनेक्ट पहल की सराहना की
- फुली ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री और हिमेटोलॉजी एनालाइजर्स की दी जानकारी
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l भारत की अग्रणी इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (IVD) कंपनी, ट्रांसएशिया बायो-मेडिकल लिमिटेड ने कासगंज शहर के फोर लीफ होटल में 'ट्रांसकनेक्ट' (TransConnect) नामक एक भव्य शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों और कस्बों तक आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों और लैब संचालकों को संबोधित करते हुए कंपनी के प्रतिनिधियों ने ERBA ( एरवा )और ट्रांसएशिया के नवीनतम उपकरणों का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि फुली ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री और हिमेटोलॉजी एनालाइजर्स के माध्यम से अब मरीजों की जांच कम समय और कम लागत में, अधिक सटीकता के साथ संभव है। कंपनी "अफोर्डेबल हेल्थकेयर फॉर ऑल" के विज़न के साथ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
इस ज्ञानवर्धक सत्र में ट्रांसएशिया टीम के प्रमुख सदस्य प्रभाकर यादव (जोनल सेल्स मैनेजर),मनीष केशरवानी (आरएसएम),सुजीत वर्मा (एरिया मैनेजर),जितेंद्र पालीवाल एवं सर्विस इंजीनियर पवन शर्मा व पुष्पेंद्र भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रभाकर यादव ने कहा कि *"हमारा लक्ष्य केवल उपकरण बेचना नहीं, बल्कि एक ऐसा ईकोसिस्टम बनाना है जहाँ छोटे शहरों के मरीजों को भी विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकें।"
देशभर में 350+ सर्विस इंजीनियर्स के विशाल नेटवर्क के साथ, ट्रांसएशिया आज डायग्नोस्टिक क्षेत्र में सबसे विश्वसनीय नाम बनकर उभरी है। कंपनी के हिमेटोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और क्रिटिकल केयर सॉल्यूशंस अपनी मजबूती और "सस्ते, सुंदर, टिकाऊ" होने के कारण लैब संचालकों की पहली पसंद बने हुए हैं।कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्थानीय लैब तकनीशियनों और विशेषज्ञों ने 'ट्रांसकनेक्ट' पहल की सराहना की। उन्होंने माना कि ऐसे आयोजनों से न केवल तकनीक की जानकारी मिलती है, बल्कि लैब के संचालन को किफायती बनाने में भी मदद मिलती है। देखे कासगंज से संजय सिंह की रिपोट 151110069

20260508180635871385244.mp4
20260508180652062841262.mp4
20260508180810766335785.mp4
20260508180858074787413.mp4
20260508181404437530577.mp4
20260508181436365753533.mp4