उत्तराखंड ,गदरपुर। न्यायालय माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकरण तथा कल्याण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी गदरपुर न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 51/01 वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मकरंदपुर निवासी स्वपन विश्वास पुत्र दीनानाथ विश्वास द्वारा अपने पुत्र अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास तथा पुत्रवधू पूजा विश्वास के विरुद्ध माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के अंतर्गत वाद प्रस्तुत किया गया था।वाद की सुनवाई के उपरांत माननीय रिचा सिंह उपजिलाधिकारी न्यायालय गदरपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए प्रतिवादी अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास एवं उनकी पत्नी पूजा विश्वास निवासी ग्राम मकरंदपुर, तहसील गदरपुर को बेदखल करने के आदेश पारित किए गए।न्यायालय के इस आदेश को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
