- बलिया में जमीन कब्जे के विरोध पर दबंगई का आरोप
- सिकन्दरपुर के भटवाचक गांव में मासूम बच्ची का हाथ टूटने का मामला
- पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
- जमीन विवाद में मारपीट और जबरन कब्जे का आरोप
- 4 साल की बच्ची को पटकने का आरोप, इलाज के बाद चढ़ा प्लास्टर
- कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां जमीन कब्जे के विरोध पर दबंगई की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसमे इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। पूरा मामला सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भटवाचक गांव की है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ परिवार के साथ मारपीट की बल्कि एक मासूम बच्ची को पटक कर उसका हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं न्याय की गुहार लेकर पीड़ित ने डीएम के सामने तहसील दिवस पर भी पहुंचकर अपनी पीड़ा को बताया। डीएम साहब ने न्याय का भरोसा भी दिया। लेकिन अभी तक उन लोगों के ऊपर कार्रवाई तक नहीं हुई। आप इन सीधी तस्वीरों मे देख सकते हैं की किस तरह से पीड़ित परिवार इस छोटी सी बच्ची को लेकर डीएम साहब के सामने न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। पीड़िता मां कुंवारी देवी ने आरोप लगाया है कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी जमीन पर रह रही थी लेकिन 28 अप्रैल की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और ईट से घेराबंदी करने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दबंगों ने 4 साल की मासूम बच्ची नंदनी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। घायल बच्ची का इलाज करा कर प्लास्टर कराया गया है पीड़ित का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है वह उनके मकान से सच्ची भी नहीं है।इसके बावजूद भी जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है । लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आगे पीड़िता ने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोट
20260508012713032717145.mp4
20260508012732995138324.mp4
20260508012756824483226.mp4
20260508012838549404867.mp4
20260508012903374208228.mp4
20260508013031664804504.mp4
