EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करनैलगंज मे बेलगाम मंदिर से अष्टधातु की की मूर्ति चोरी
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    07 May 2026 22:51 PM



करनैलगंज में बदमाश बेलगाम, पुलिस सिर्फ जांच जारी में व्यस्त

सराफा व्यापारी से लूट, महिला की चेन कटी, मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी; पीड़ित थानों के चक्कर काटते रहे

करनैलगंज गोंडा : कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बदमाशों को न पुलिस का भय है और न कानून का खौफ। दिनदहाड़े लूट, बाजार में चेन स्नेचिंग और गांवों में मंदिरों से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस हर मामले में केवल जांच जारी है कहकर जिम्मेदारी निभा रही है।
कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने सराफा व्यापारी को तमंचे के बल पर लूट लिया था। इसके बाद नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा से जा रही सकरौरा ग्रामीण क्षेत्र के मजरे छतईपुरवा निवासी दिनेश मिश्रा की पत्नी की चेन काट ली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। उधर, अब सोनहरा गांव के मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। मंदिर का ताला तोड़कर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिर चोरी की यह पहली घटना नहीं है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। बाजारों में महिलाएं जेवर पहनकर निकलने से डर रही हैं तो गांवों में लोग मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अपराधी वारदात कर आसानी से निकल जाते हैं और पुलिस बाद में कागजी खानापूर्ति में जुट जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, लंबित मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो बदमाशों का अगला निशाना कौन होगा, यह कहना मुश्किल नहीं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को लगाया गया है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना