EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओमप्रकाश राजभर (पंचायती राज मंत्री) पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक आनन्द प्रकाश यादव पर हुआ प्राथमिकी दर्ज
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 76
    07 May 2026 19:41 PM



मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में निलंबित शिक्षक पर हुआ प्राथमिकी दर्ज 

गाजीपुर । कंपोजिट विद्यालय गुलालसराय, मरदह ,गाजीपुर पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है । सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा उक्त शिक्षक को कर्मचारी शिक्षक आचरण नियमावली के विपरीत कार्य पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया है । जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आज मरदह थाना में तहरीर देकर आनंद प्रकाश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर आई टी एक्ट व आई पी सी के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है । सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि आनंद प्रकाश यादव शिक्षक होने के बावजूद जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर अक्सर सरकार के विरूद्ध अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं , जिससे शिक्षकों की छवि धूमिल होने व उनके विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट उत्पन्न होने का अंदेशा है । जिसमें आनंद प्रकाश यादव प्राथमिक शिक्षक संघ गाजीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की भी संभावना है । ऐसे में देखा जाए कि आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की प्रबल संभावना है । वही बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा आनंद प्रकाश यादव के निलंबन के पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग में भी खलबली मच गयी है । बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है , कि नेतागिरी करने वाले और विभाग की छवि खराब करने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह  151164525

 



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना