आगरा। जहां ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने हरियाणा में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज के नेतृत्व में संगठन देशभर में गौ सेवा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए अभियान चला रहा है। संगठन का कहना है कि वह निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा के कार्य में जुटा हुआ है।
7 मई को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह चौधरी, हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार, संत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सागर नाथ महाराज और प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रेम किशोर गंगवार ने गौ पुत्र प्रवीण कुमार को कैथल जिला सचिव युवा मोर्चा पद पर नियुक्त किया।
संगठन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कैथल जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को गौ सेवा अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।
संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे गौ सेवा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाते हुए संगठन के साथ जुड़ें।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
