EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोवर्धन धाम में पुलिस पर भ्रष्टाचार और संरक्षण के गंभीर आरोप
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 76
    07 May 2026 19:30 PM



उत्तर प्रदेश के गोवर्धन धाम । जहां थाना गोवर्धन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष और अधिवक्ताओं ने पुलिस पर भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण देने और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के नगला सपेरा-2 गांव में दिनेश नाथ नामक युवक पर कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया।

आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित राजू नाथ ने बाद में अपनी शिकायत धार्मिक संतों और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई।

इस मामले में पुरुषोत्तम जी महाराज से भी मुलाकात की गई, जिसके बाद अधिवक्ता डॉ. केशव आचार्य गोस्वामी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा हुआ है।

वहीं अधिवक्ता डॉ. केशव आचार्य गोस्वामी ने थाना गोवर्धन पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और आम लोगों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।

इस पूरे मामले को लेकर अब जनपद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि जिला पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना