EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विवाद को लेकर दो पक्षों पर हुई क्रॉस मुकदमे की कार्रवाही , एसएसपी ने निये जाँच के आदेश
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    07 May 2026 19:29 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बे के पाठक मोहल्ला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जहांगीराबाद में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला मुकदमा डिम्पल गर्ग पत्नी अशोक गर्ग निवासी पाठक मोहल्ला की ओर से दर्ज कराया गया। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 3 मई की रात कुछ लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और परिवार में दहशत का माहौल बना दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शिल्पी कौशिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उनकी ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि पहले पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि मामले में स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें उच्चाधिकारियों की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद एसएसपी स्तर से मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार का कहना हैं कि दोनों पक्षो की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने जांच शुरू करदी हैं। शीघ्र जांच रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना