फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपना दल एस की मासिक बैठक बुधवार को संस्कार गार्डन प्रतापगढ़ में जिला महासचिव बृजेश पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष योगेश पटेल ने किया। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों ने अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि लक्खू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अपना दल एस उत्तर प्रदेश में विशाल जनसमर्थन के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जिला और प्रदेश स्तर की बैठकों में उमड़ रही कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का संकेत है कि आने वाला समय अपना दल एस का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। विशिष्ट अतिथि श्रमिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना और चुनाव जीतना दोनों अलग बातें हैं। जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर कम से कम 50 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। वहीं प्रदेश महासचिव विधि मंच परमानंद मिश्र ने कहा कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और पंचायत चुनाव की तैयारी अभी से पूरी ताकत व ईमानदारी के साथ शुरू करने का आह्वान किया। बैठक में विधायक जीत लाल पटेल, जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, मांधाता चेयरमैन प्रतिनिधि बादल पटेल, प्रदेश सचिव विजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र पाल, रॉबिन पटेल, बृजेश कुमार, संजय राज पटेल, श्रीराम वर्मा, डॉ. भइया राम, किरण पटेल, प्रतिभा पटेल, वैभव पटेल, दिनेश सिंह, दिग्विजय कुमार, समरजीत, संतोष कुमार, डॉ. हीरालाल, अशोक पटेल, कुंदन पाल, सुरेश चंद्र, ज्ञानेन्द्र वर्मा, प्रमोद पटेल, विशाल, रिंकू, जगदीश, राम निहार, मुन्ना लाल, केशव राज, राजकुमारी, उर्मिला, तारा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
