जनपद आगरा खैरागढ़ स्थित मंडी समिति प्रांगण सरसों का गल्ला बिक्री करने आए नगला विष्णु के किसान दिलीप सिकरवार पुत्र ज्ञान सिंह सिकरवार खेरागढ़ मंडी सरसों ग़ल्ला की सकुशल बिक्री कर 64400 की धनराशि प्राप्त कर मंडी समिति के गेट पर खड़ा था । तभी वहां अचानक दो वयस्क व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कागरोल की ओर से आ गए । बातचीत करते हुए कहने लगे किसान से कि आपको कहां जाना है । बात ही बातों में दोनों ने किसान को भोली भाली बातों में फांस लिया और बातों ही बातों में दोनों ने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया । कुछ दूर मोटरसाइकिल चला कर आरोप है कि एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल पर उसकी जेब काट दी । जेव में रखे 64400 धीरे से चोरी कर लिए आगे चल कर किसान को उतार दिया । आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर को तेज रफ्तार में पुनः कागरोल की दिशा में लेकर फरार हो गये । जब किसान को अपनी जेब में रखी गल्ले कि बिक्री की रकम / रुपए क़े गायब होने की बात पता चली तो वह हक्का बक्का रह गया । परेशान होते हुए पीड़ित थाने पहुंचा थाने में आप बीती बताइ । घटना की लिखित शिकायत दी पुलिस के द्वारा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया । थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से तलाश रही है मामला काफी सांगीन है दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना क्षेत्र में सनसनीय है दिनदहाड़े चोरी होने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था बड़े सवाल खड़े करता है दिनदहाड़े चोरी की बाद, चोरों की हौसले बुलंद, ग्रामीण /कस्बावासी थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे है । रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
