EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छावनी रेलवे स्टेशन पर मिला युवती का शव, शरीर पर थे चोट के निशान- शिनाख्त नहीं; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • 151188511 - FULMATI 54 76
    07 May 2026 15:46 PM



 

एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावनी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक देने की आशंका जताई है।

 

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने टहलते समय रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।
इनमें पेट और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें शामिल हैं। इससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
साथ ही आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। युवती की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। गुलरिहा क्षेत्र में मिले शव की भी पहचान प्रक्रिया जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना