गदरपुर पुलिस ने गौकशी के आरोप में 3 तस्करों को दबोचा, छोटा हाथी और हथियार बरामद
फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। पुलिस ने गौमांस के अवैध धंधे पर लगाम कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गौकशी में इस्तेमाल होने वाला छोटा हाथी वाहन और तेज धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
मामले के अनुसार, 5 मई 2026 को धीमरखेड़ा निवासी कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मसीत निवासी दानिश अली के निर्माणाधीन मकान में चोरी-छिपे गौकशी की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई थी।
आज 7 मई को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वाहन के साथ सरोवर नगर तिराहे की ओर आ रहे हैं। इस पर टीम ने मिलक खानम रोड पर जाल बिछाया और छोटा हाथी वाहन (UK06CA5167) समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश अली (निवासी मसीत), मोहसिन और जलालउद्दीन (निवासी केलाखेड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक चापड़, दो छुरियां और कील बरामद की है।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन आरोपियों का पहले भी कोई आपराधिक इतिहास रहा है या नहीं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में मोहन सिंह बोहरा, संजय सिंह बोरा, लक्ष्मण कुमार और जीवन फुलेरा शामिल रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें