- गया के टेकारी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, महिला-पुरुष भेजे गए जेल
- मैरेज हॉल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
- गुप्त सूचना पर टेकारी पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामान बरामद
- डीएसपी की चेतावनी—अवैध धंधा बंद करें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
- टेकारी में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार बाइक समेत कई सामान जब्त
बिहार के गया जिले के टेकारी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मैरेज हॉल में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर टेकारी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, एसडीओ प्रविण कुमार कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल समेत भारी पुलिस बल ने छापेमारी की।
करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि मैरेज हॉल की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। प्रशासन को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया।
डीएसपी सुशांत Kumar चंचल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई इस तरह के अवैध धंधों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट


20260507100345830312243.mp4
20260507100500859460187.mp4