EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह सीएचसी के नए प्रभारी हुए संजीव कुमार सिंह..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 54 76
    07 May 2026 09:04 AM



मरदह गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सख्ती लगातार बढ़ रही है। निरीक्षण, छापेमारी, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई के बीच अब 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।जारी आदेश के अनुसार डॉ. धनंजय आनन्द को भदौरा से बिरनो, डॉ. अमर कुमार को रेवतीपुर से जमानियां, डॉ. रूद्रकान्त सिंह को रेवतीपुर से मुहम्मदाबाद, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव को मनिहारी से खानपुर, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार को मनिहारी से देवकली, डॉ. अवधेश पासवान को जखनियां से गोड़उर, डॉ. अनिल कुमार को सुभाकरपुर से मिर्जापुर (सादात), डॉ. अवधेश कुमार राव को करण्डा से सुभाकरपुर, डॉ. सुरेश कुमार सरोज को देवकली से रेवतीपुर, डॉ. संजीव कुमार सिंह को सैदपुर से मरदह, डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिर्जापुर (सादात) से बाराचवर, डॉ. आशीष राय को मुहम्मदाबाद से भदौरा, डॉ. नवीन कुमार सिंह को कासिमाबाद से जखनियां, डॉ. क्षितिज कुमार सिंह को बाराचवर से करण्डा, डॉ. विपिन कुमार को गोड़उर से खानपुर, डॉ. चन्द्रेश प्रभाकर मिश्रा को बिरनो से जमानियां तथा डॉ. रविरंजन द्वितीय को मरदह से सैदपुर भेजा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान दें। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अधिकारी की होगी। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना