इटियाथोक/ गोंडा इटियाथोक स्टेशन रोड धोबहा तालाब की राबिया ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को घर पर नहीं थी। बेटी सकीना को अकेला पाकर तीन लोग चूड़ी के दिखाने के बहाने घर में घुस गए। तीनों ने बेटी को डराकर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद घर में रखे जेवर व 50000 नगदी लेकर फरार हो गए। राबिया ने बताया कि चोरी की जानकारी घर आने पर पता चला। तहरीर थाने पर दी गई है।इस तरीके से खुलेआम यह घटना कारित हुई है इससे आस पास के लोग काफी भयभीत है।यह घटना स्थानीय पुलिस के लिए एक चुनौती है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
